बलरामपुर में मिड-डे मील घोटाले का पर्दाफाश, 11 करोड़ रुपये की हेराफेरी; 45 के खिलाफ FIR, पांच गिरफ्तार
बलरामपुर (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मिड-डे मील योजना में करोड़ों की धांधली का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि मध्याह्न भोजन योजना में लगभग 11 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और 45 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कागजों पर बच्चों की संख्या बढ़ाकर सरकार से अधिक खाद्यान्न और बजट प्राप्त किया। इसके साथ ही सप्लाई, वितरण और बिलों में बड़े स्तर पर अनियमितताएँ पाई गईं। बताया गया कि कई स्कूलों में भोजन वितरण न होने के बावजूद भुगतान दिखाया गया और योजनाओं के नाम पर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जब विस्तृत जांच शुरू की गई तो भ्रष्टाचार का पूरा जाल खुलकर सामने आ गया। शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदारों की मिलीभगत भी उजागर हुई है।
प्रशासन का कहना है कि इस मामले में और लोगों की भूमिका की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। सरकारी धन के दुरुपयोग और गरीब बच्चों के हक पर डाका डालने वाले इस घोटाले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



