बरेली में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त... चार बोगियां पटरी से उतरी

आंवला में इफको खाद फैक्टरी जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना शुक्रवार रात किमी नंबर छह पर हुई। रेल ट्रैक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  

Saturday, March 29, 2025 - 14:00
0
बरेली में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त... चार बोगियां पटरी से उतरी

बरेली (आरएनआई) बरेली के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विशातरगंज से इफको खाद फैक्टरी जा रही मालगाड़ी की चार बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में खलबली मच गई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। शनिवार सुबह मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, एडीईएन चंदौसी संजीव सक्सेना और इफको के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।   

शुक्रवार रात दो बजकर 14 मिनट पर विशारतगंज रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी इफको फैक्टरी के लिए रवाना हुई थी। किलोमीटर संख्या छह के पास दो बजकर 35 मिनट पर दुर्घटना हो गई। मालगाड़ी में कुल 42 बोगी थीं, जिनमें से चार बोगी पटरी से उतर गईं। काफी दूर तक रेल पटरी भी उखड़ गई। मालगाड़ी की सभी बोगी खाली थी। ट्रेन फैक्टरी से खाद लेने जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक दुरुस्त होने से वक्त लग सकता है। राहत की बात यह है कि इस ट्रैक पर सवारी गाड़ियां नहीं चलती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User