बमौरी में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री सिसोदिया

Friday, December 26, 2025 - 19:01
Updated: 10 months ago
0
बमौरी में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मंत्री सिसोदिया

गुना (आरएनआई) पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बमौरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों एवं संबंधित विषयों को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले।मुख्यमंत्री से भेंट को लेकर पूर्व मंत्री सिसोदिया ने बताया कि बमौरी विधानसभा में उनके कार्यकाल में स्वीकृत महाविद्यालय का भवन तैयार हो चुका है पर अगले शैक्षणिक सत्र के पूर्व महाविद्यालय में आवश्यक स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति की जाए, साथ ही मार की महू व म्याना अस्पताल के लिए आधारभूत संरचना,फर्नीचर,स्टाफ आदि की स्वीकृति भी प्रदान करने की माँग की है,जिनकी जल्द से जल्द स्वीकृत होने का आश्वासन प्राप्त हुआ है ।साथ ही उनके कार्यकाल के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User