बमौरी कांग्रेस विधायक को बड़ा झटका,पूर्व मंत्री सिसोदिया के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता
गुना (आरएनआई) बमौरी विधानसभा काबिज कांग्रेस विधायक को तब बड़ा झटका लगा जब उनके लगभग दो दर्जन समर्थकों ने कांग्रेस छोड़कर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली ।ये सभी कार्यकर्ता बमौरी में फतेहगढ़ क्षेत्र से आते हैं जहाँ से पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी बड़त मिली थी ।सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने पिछले विधानसभा चुनाव से कांग्रेस का साथ देना अपनी बड़ी गलती बताया जिसके कारण विकास का पर्याय रहे पूर्व मंत्री सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा था ।
सदस्यता ग्रहण के बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नेतृत्व में एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण है,मैं सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करता हूँ।सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमर सिंह लोधी,रमेश भाटी,कृष्णकांत सुमन,तरसेम सिक्ख,पूरन सिंह,छोटेलाल नागर,परवदीप दिल्लों,छीतर लाल,जमनालाल ओझा,अयोध्या प्रसाद नागर,उमाशंकर योगी,श्रवण कुमार नागर,रणजीत सिंह आदि प्रमुख थे।इस दौरान सचिन शर्मा,भवेंद्र सिंह सिसोदिया,बृजमोहन जाड़ोंन आदि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



