फ्लोरेंस नाइटेंगल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग शाहजहांपुर को मिला मिशन निरामिया में ए श्रेणी प्रमाण पत्र

Wednesday, September 13, 2023 - 16:47
Updated: 3 years ago
0
फ्लोरेंस नाइटेंगल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग शाहजहांपुर को मिला मिशन निरामिया में ए श्रेणी प्रमाण पत्र

शाहजहांपुर। (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन निरामया के तहत फ्लोरेंस नाइटेंगल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग शाहजहांपुर को ए श्रेणी प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप मिला है । एच.जी. खुराना हाल एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री माननीय मयंकेश्वर शरण सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जीनू जॉर्ज को ए श्रेणी का प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।
बताते चले की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 2005 में लाइफ लाइन ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नगर के चार सुप्रसिद्ध डॉक्टर संजीव कनौजिया ( सचिव ) डॉक्टर सोम शेखर दीक्षित (अध्यक्ष )डॉ केडी सिंह (कोषाध्यक्ष ) डॉ मनोज कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष) ने मिलकर की थी ।विद्यालय में वर्ष 2005 से जी. एन. एम., वर्ष 2011 से बीएससी नर्सिंग, वर्ष 2013 से पोस्ट बीएससी नर्सिंग के कोर्स शत प्रतिशत रिजल्ट के साथ सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं ।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने ए श्रेणी का प्रमाण पत्र मिलने पर कॉलेज के सभी नर्सिंग स्टाफ की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User