प्राथमिक शिक्षक सोजना हरिसिंह यादव को किया गया निलंबित

Wednesday, October 23, 2024 - 21:53
Updated: 2 years ago
0
प्राथमिक शिक्षक सोजना हरिसिंह यादव को किया गया निलंबित

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज विकास खण्‍ड गुना के ग्राम सोजना में क्षेत्र भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय सोजना बंद पाया गया। और शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को दोनों शिक्षकों को समक्ष में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। एक शिक्षक श्रीमति रमिला बसूनिया द्वारा कलेक्‍टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा गया। दूसरे शिक्षक विद्यालय से बिना पूर्व सूचना अनुमति के अनुपस्थित पाये गये। उन्‍होंने उपस्थित होकर अपना पक्ष भी नही रखा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीण एवं बच्‍चों द्वारा बताया गया कि शिक्षक समय पर स्‍कूल में उपस्थित नही होते हैं और समय से पूर्व स्‍कूल से चले जाते हैं और विद्यालय में नियमित रूप से अध्‍यापन कराने का कार्य भी नही करते हैं। इस शिकायत पर कलेक्‍टर द्वारा संज्ञान लिया गया और जिला शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक शिक्षक हरिसिंह यादव को निलंबित करने के निर्देश दिये गये।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User