प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया

Wednesday, April 5, 2023 - 22:32
Updated: 4 years ago
0
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया

गुना। प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी से उद्वेलित पेरेंट्स की समस्याओं और उनके हितों के दृष्टिगत आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवम् जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती सारिका लुंबा की विशेष उपस्थिति में कलेक्टर   का ध्यान विभिन्न विषयों पर आकृष्ट कराया। चर्चा के दौरान भाजपा नेता श्री क्षितिज लुंबा, अविभावक अंकित जैन, राहुल तायल आदि ने विस्तार से मुद्दों को कलेक्टर के समक्ष रखा।

करीब आधे घंटे तक कलेक्टर महोदय ने सभी से बात करते हुए विभिन्न विषयों को ध्यान पूर्वक सुना और जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश की। साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र में की जा सकने वाली कार्यवाही को लेकर आश्वस्त किया। प्राइवेट स्कूल में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन (पालक शिक्षक संघ) के गठन को लेकर उन्होंने निर्देश दिए जाने की बात कही। ताकि यूनिफॉर्म, सिलेबस, वर्क बुक को लेकर स्कूल प्रबंधन और पालकों के बीच स्कूल स्तर पर ही समस्याओं का हल किया जा सके।

उन्होंने कुछ स्कूलों द्वारा एक्सट्रा टाइम पर स्पोर्ट कोचिंग दिए बिना स्कूल टाइम में ही कोचिंग के नाम पर वसूल की जा रही 2 हजार रुपए की अतिरिक्त फीस के मुद्दे को गंभीरता से लेकर निराकरण का आश्वासन भी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User