प्रयागराज विजेता, कौशांबी और फतेहपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे — 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

Sunday, October 26, 2025 - 20:59
Updated: 12 months ago
0
प्रयागराज विजेता, कौशांबी और फतेहपुर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे — 69वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

फतेहपुर (आरएनआई) 69 वीं मण्डलीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व विधायक अयाह-शाह विकास गुप्ता उर्फ बब्लू की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथियों के स्वागत की कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक को पेड़ व पुष्पगुच्छ देकर डीआईओएस राकेश कुमार ने सम्मानित किया। एडीआईओएस अविनाष कुमार, आनंद व प्रधानाचार्य जीआईसी रमाकांत सिंह ने मुख्य अतिथियों को बैज व कैप पहनाया। 

मुख्य अतिथियों के समक्ष प्रतियोगिता की अंतिम प्रतियोगिता चार गुणे सौ रिले रेस सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वचन देकर खेल व क्रीड़ा प्रतियागिता का महत्व समझाया। विजेता, उपविजेता व प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रयागराज प्रथम, कौशांबी द्वितीय व फतेहपुर जनपद तृतीय रहा। मुख्य अतिथियों ने मण्डल का ध्वज उतारकर प्रतियोगिता की अधिकारिक समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य कमल सिंह, प्रधानाचार्य ऐलेई प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता प्रदीप चैहान, विजय करन, कमाल अहमद, दिलीप सिंह, सीमा चैहान, पूजा गुप्ता, हरिशंकर सिंह, संदीप, अतुल, राम प्रकाश शुक्ल, आशीष पटेल व्यायाम शिक्षकों के सहयोग से सम्पन्न हुई। उद्घोषक के रूप में जीआईसी के सुनील सिंह ने भूमिका का निर्वहन किया। क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने सभी का आभार जताया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User