क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

Sunday, October 26, 2025 - 20:59
Updated: 12 months ago
0
क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज खागा में रविवार को कबड्डी व निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल मंदिर संस्थान के 25 विद्यालयों की क्रीडा महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी और निशानेबाजी प्रतियोगिता में छात्रों ने जमकर अपना जलवा बिखेरा। संस्थान की सभी प्रतियोगिताएं खागा शाखा में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी में शाखा खागा प्रथम, बकेवर शाखा द्वितीय और रघुवंशपुरम शाखा तृतीय स्थान में रही।  इसके अलावा निशानेबाजी में ऑल ओवर 74 प्रतिशत अंक पाकर शिवपुरम प्रथम स्थान में 70 प्रतिशत अंक पाकर खागा द्वितीय स्थान में और 62 प्रतिशत अंक पाकर गंगानगर शाखा तृतीय स्थान पर रही। कालेज के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला चरण सात नवंबर को पुनरू आयोजित होगा। रविवार को आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में कुल 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी व मेंजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकपूर सहित 25 संस्थाओं के प्रधानाचार्य व प्रशिक्षक आचार्य उपस्थित रहे। प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत और संयम जीवन में हर क्षेत्र में सफलता दिलाने के मूल मंत्र हैं।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User