प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि द्वारा जिले में पीएचई विभाग के प्रगतिरत कार्यो का किया गया निरीक्षण

Friday, May 17, 2024 - 18:41
Updated: 2 years ago
0
प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि द्वारा जिले में पीएचई विभाग के प्रगतिरत कार्यो का किया गया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) प्रमुख सचिव लोक स्‍वास्‍थ्‍य यां‍त्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि एवं जल निगम के एमडी के.व्‍ही.एस. चौधरी द्वारा आज जिले में पीएचई विभाग के प्रगतिरत कार्यो का किया गया। इस दौरान उन्‍होंने चांचौड़ा विकास खण्‍ड के ग्राम रमड़ी में एकल ग्राम योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर फीडबैक लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने वृक्षारोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने विकासखंड राघौगढ़ के ग्राम सनोदिया में पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन का भी निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत प्रमुख सचिव श्री नरहरि द्वारा गोपी कृष्ण तालाब पर बनी पीएचई विभाग के पाइप, पीने के पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया गया। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को योजनांतर्गत कार्य समय सीमा में पूर्णं करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व चांचौड़ा विकास कुमार आनंद, कार्यपालन यंत्री  लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभागी मुकुल भटनागर, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी राघौगढ़ शैलेन्‍द्र यादव सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User