प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चौहान ने पीएसी जवानों के लिए लगवाया समरसेबल

Friday, November 24, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0

हाथरस 24 नवंबर। शहर के प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वालों ने अपने सामाजिक अभियान के तहत अपनी बांके बिहारी संस्था से पीएसी के जवानों के दर्द को समझते हुए उनके दर्द को दूर करने के लिए एवं पीएसी जवानों के सामने आ रही पानी की विकराल समस्या को दूर करते हुए अक्रूर इंटर कालेज में जवानों के लिए समरर्सिवल लगवाया गया है।।        
शहर के प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वालों ने उक्त संबंध में जानकारी देते हुए ने बताया है कि शहर के अक्रूर इंटर कालेज में पीएसी काफी सालों से रुकी हुई है। मगर यहां इन जवानों की सुविधाओं पर किसी का ध्यान नहीं है। शौचालय के टैंक भरे पड़े है और उनके पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं है लेकिन किसी तरह से जवानों का यह दर्द समाजसेवी रवि चौहान  तक पहुंचा तो उन्होंने अपने सामाजिक अभियान के तहत पीएसी जवानों की सुविधार्थ वायदा कर दिया कि वह पानी की किल्लत की समस्या को खत्म करेंगे। प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चौहान ने अपनी संस्था की ओर से जवानों के लिए समरर्सिवल पंप लगवाया गया है।यहां यह भी उल्लेखनीय है  प्रमुख युवा समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वालों द्वारा अपने सामाजिक अभियान के तहत यह कोई पहला कार्य नहीं है, इससे पहले भी वह समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहकर बढ़-चढ़कर कार्य करते रहे हैं और जहां पर भी उन्हें गरीब एवं सामाजिक जन सेवा का कार्य बताया गया है उसे उन्होंने बखूबी पूर्ण किया है।                                             

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User