प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने नारायणपुरा शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण

Saturday, April 19, 2025 - 19:13
Updated: 2 years ago
0
प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने नारायणपुरा शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राघोगढ़ तहसील अंतर्गत नारायणपुरा स्थित कृषि सहकारी शक्कर कारखाने का स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहकारिता उपायुक्त मुकेश जैन द्वारा कारखाने की वर्तमान स्थिति, अपेक्स बैंक से प्राप्त ऋण, कृषकों के देयकों, वेतन-भत्तों सहित अन्य बकायों की जानकारी मंत्री को दी गई।  

सहकारिता उपायुक्त श्री जैन ने कारखाने के पुनः संचालन हेतु विभिन्न संभावित विकल्पों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारखाना पुनः प्रारंभ होने से गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिलों के लगभग 7000 कृषकों को लाभ होगा। इससे न केवल कृषकों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कारखाने के माध्यम से अन्य रासायनिक उत्पादों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता में वृद्धि होगी और जिले के औद्योगिक विकास मानचित्र में इसे विशेष स्थान प्राप्त हो सकेगा।

मंत्री श्री राजपूत ने कारखाने की स्थिति का अवलोकन करते हुए कारखाने के कार्यालय, अधोसंरचना एवं मशीनों का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सभी पहलुओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा आगे की आवश्यक प्रक्रिया आरंभ करने के बता कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, एसडीएम विकास कुमार आनंद, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User