प्रभात किरण ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या का लिया जायजा, मृतक युवक के परिजन से भी की मुलाकात

Thursday, July 24, 2025 - 19:58
Updated: 1 year ago
0
प्रभात किरण ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या का लिया जायजा, मृतक युवक के परिजन से भी की मुलाकात
जेडीयू नेता प्रभात किरण ने पेयजल समस्या का लिया जायेजा, मृतक के परिजन से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रभात किरण ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या का लिया जायजा, मृतक युवक के परिजन से भी की मुलाकात

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय के साथ गायघाट प्रखंड के भरतनगर, जारंग मलटोली और गायघाट ग्राम का दौरा कर पेयजल की समस्या का जायजा लिया. ग्रामीणों के साथ घरों में जाकर चापाकल चलाकर देखा. पेयजल की स्थिति लेयर नीचे चले जाने के कारण काफी गंभीर बनी हुई है. मौके पर से ही कार्यपालक अभियंता पीएचईडी से बात किया. कार्यपालक अभियंता ने दोनों स्थानों पर आज रात तक पानी का टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. सभी स्थानों पर कल तक हर हाल में नल जल चालू करने का आदेश दिया.

तत्पश्चात जदयू नेता प्रभात किरण ने बीते दिन बेनीबाद थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर दोषी के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर मौजूद थाना प्रभारी बेनीबाद साकेत कुमार शार्दूल ने कहा कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है. शीघ्र ही हत्यारे की गिरफ्तारी की जाएगी.

इस अवसर पर उपस्थित अन्य नेताओं मे जिला जदयू महासचिव राम सज्जन राय, विनोद कुमार यादव, मनीष कुमार, मुकेश कुमार राय, जयराम यादव, वार्ड सदस्य राम कुमार पासवान आदि प्रमुख थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User