प्रधान ने ग्रामीण को फोन पर किया गाली गलौज, पंचायत सेक्रेटरी के मोबाइल से प्रधान ने की अभद्रता

Wednesday, February 28, 2024 - 17:41
Updated: 3 years ago
0
प्रधान ने ग्रामीण को फोन पर किया गाली गलौज, पंचायत सेक्रेटरी के मोबाइल से प्रधान ने की अभद्रता
पीड़ित राम गोपाल यादव

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद क्षेत्र पंचायत की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के प्रधान विवेक पांडे की दबंगई पूरी तरह बरकरार है। प्रधान ने सड़क निर्माण की शिकायत करने पर नाराज होकर एक ग्रामीण को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की। पीड़ित ग्रामीण ने सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान से अपनी जान को खतरा बताते हुए उच्च अधिकारियों से आडियो भेजकर शिकायत की है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द के रहने वाले रामगोपाल सिंह यादव ने अपने गांव की बदहाल सड़क के संदर्भ में पंचायत सेक्रेटरी अनिल कुमार से बनवाने की अपील की थी। जिस पर सेक्रेटरी अनिल कुमार ने आश्वासन दिया कि सुबह 10:00 बजे से सड़क पर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जब 11:30 बजे तक सड़क निर्माण के लिए लेबर नहीं पहुंची तो रामगोपाल ने सेक्रेटरी अनिल कुमार के मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि 11:30 बजे के बाद भी लेबर कार्य पर नहीं पहुंचे हैं। इस पर सेक्रेटरी ने ग्राम पंचायत प्रधान विवेक पांडेय को फोन पकड़ा दिया और फोन पकड़ते ही प्रधान विवेक पांडे आग बबूला हो गया और राम गोपाल यादव को मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता करना शुरू कर दी। हालांकि राम गोपाल यादव ने उसे गाली गलौज करने का कारण भी पूछा लेकिन दबंग प्रधान लगातार गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी देता रहा। रामगोपाल ने प्रधान द्वारा गाली गलौज किए जाने का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। पीड़ित रामगोपाल ने ग्राम प्रधान विवेक पांडे और पंचायत सेक्रेटरी से अपनी जान को खतरा बताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है और कहा है भविष्य में अगर उसके साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसके लिए पंचायत सेक्रेटरी और प्रधान ही जिम्मेदार होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User