मोबाइल फोन पाकर प्रसन्न हुए छात्र छात्राएं, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने वितरित किया स्मार्ट फोन

Wednesday, February 28, 2024 - 18:29
Updated: 3 years ago
0
मोबाइल फोन पाकर प्रसन्न हुए छात्र छात्राएं, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने वितरित किया स्मार्ट फोन
स्मार्टफोन वितरित करते प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी

शाहाबाद हरदोई। ब्लाक टोडरपुर के राजकीय महाविद्यालय में 133 छात्र छात्राओं को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। टोडरपुर में राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण करने का कार्यक्रम उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के कर कमलों से होना प्रायोजित था। लेकिन राज्यसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने पर राज्यमंत्री को मुख्यमंत्री ने बुला लिया था। उनकी अनुपस्थित में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा स्मार्ट फोन उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बहुत सहायता करता है।आप सभी लोग ग्रेजुएशन पूर्ण कर चुके हैं। उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण मध्यम इंटरनेट होता है। उन्होंने कहा आप सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रोशन करें। सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश में सैकड़ों बड़ी नामी कंपनियां अपनी इकाई स्थापित कर रही हैं इससे आने वाले समय में प्रदेश के युवा रोजगार के लिए परदेश नहीं भटकेगा।सबको यहीं रोजगार दिया जाएगा। महा विद्यालय में बीए, बीएससी पास कर चुके 133 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान कैमी मोहित सिंह,सैदपुर के प्रधान अनुज सिंह,उमरौली प्रधान अवनीश कुमार,प्रधान पोठवा झल्लू, सहायक विकास अधिकारी अजय तिवारी,कालेज के प्राचार्य डाक्टर अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रधान और महाविद्यालय के समस्त छात्र छ्त्राएं एवम अध्यापक उपस्तीथ रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User