प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को दी ऐतिहासिक शक्ति : सीमा उपाध्याय

Monday, October 30, 2023 - 20:32
Updated: 3 years ago
0
प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को दी ऐतिहासिक शक्ति : सीमा उपाध्याय

सिकंदराराऊ । मोहल्ला बारहसैनी स्थित बगिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुईं । जहाँ पर कार्यक्रम की आयोजक कमलेश शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा का फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल को लागू कर देश की महिलाओं को एक ऐतिहासिक शक्ति प्रदान की है। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं विपक्ष की सपा एवं बसपा को जमकर को। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा एवं आरती त्रिवेदी ने भी सम्बोधित किया । इस दौरान मीरा माहेश्वरी, शशिबाला, संतोष पौरुष, यशोदा वार्ष्णेय,कमलेश शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, राजू सूफी, मयंक उपाध्याय, रानू पण्डित आदि मौजूद रहे ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User