प्रदेश मंत्री सिलावट ने लोकसभा प्रत्यासी श्री सिंधिया के समर्थन में किया ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क

Apr 4, 2024 - 16:51
Apr 4, 2024 - 16:51
 0  0
प्रदेश मंत्री सिलावट ने लोकसभा प्रत्यासी श्री सिंधिया के समर्थन में किया ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री एवं गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में आज गुरुवार को प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने गुना विधानसभा के मंडल बजरंग गड़ में सघन जन संपर्क किया। प्रदेश मंत्री श्री सिलावट ने बंजरंग गड़ एवं अन्य ग्रामों में पहुंच कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी शालीनता का परिचय देते हुए ग्रामीणों द्वारा बनाएं मंच पर न बैठकर जमीन पर ही ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग के उत्थान में लगी हे। मोदी सरकार की नीतियों से गांव, गरीब और किसान आत्मनिर्भर होकर सक्षम हो रहे हे। प्रधानमंत्री आवास से हमारी बहने लखपति दीदी बनी, उज्ज्वला से गैस मिले, हर घर को शौचालय दिलाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा हे। मोदी ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का मान बढ़ाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0