शाहाबाद: प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

Thursday, April 25, 2024 - 21:20
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
प्रतिभाशाली छात्र को सम्मानित करते अतिथिगण
शाहाबाद: प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया

शाहाबाद हरदोई । कैरियर पब्लिक स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, नगद राशि और साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे। कैरियर पब्लिक स्कूल संकटा देवी मार्ग स्थित बिल्डिंग में एक भव्य छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हाई स्कूल की परीक्षा में 93% अंक पाकर प्रथम स्थान पाने वाले शेखर आनंद को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह मुख्य अतिथि प्रोफेसर इमरान खान एवं चौधरी उमेश गुप्ता ने प्रदान किया। इसके अतिरिक्त हाई स्कूल की ईफा मुईन, शुजातहुसैन, चांदनी शर्मा, रमसा खान, अफसाना सिद्दीकी तथा इंटरमीडिएट की शुभी मिश्रा, प्रताप त्रिपाठी, तूबा, सुहाना सिद्दीकी, वर्षा, नाजिया, नीतीश मिश्रा आदि को स्मिथ चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सलीम सिद्दीकी ने समस्त प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रोफेसर इमरान खान ने कहा कैरियर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया स्कूल, शहर और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया, आगे भी मेहनत करके ऐसे ही नाम रोशन करें। चौधरी उमेश गुप्ता ने भी कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी आगे की भी परीक्षाओं में इसी तरह सफलता अर्जित करेंगे। उन्होंने कहा मैं सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस मौके पर प्रधानाचार्या परवीन खान, उप प्रधानाचार्य शिवानी त्रिवेदी, सलमान सिद्दीकी, सदफनाज, गोविंद, आदेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। बिल्किस कॉलेज मुजागढ़ में प्रबंधक शाहिद खान द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में विद्यालय की 10 छात्र छात्राओं को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक इकाई के प्रदेश सचिव मुजीब खान ने इंटरमीडिएट की तृप्ति रस्तोगी, हुजैफा, मोहित, सकीना सिद्दीकी तथा कक्षा 10 की छात्रा कोमल गुप्ता, जारा मलिक, हैदर अली खान, सल्तनत, सिंबुल एवं उन्जिला को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुजीब खां ने सभी सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक शाहिद खान और प्रधानाचार्य अजरा नईम ने भी छात्र-छात्राओं से और भी परीक्षाओं में मेहनत और लगन से पढ़ने की अपील करते हुए कहा आप सभी ने सफलता प्राप्त करके हमें, हमारे स्कूल और अभिभावकों को गैार्बान्वित किया है। इस मौके पर अध्यापक एकलाख खां, मनोज श्रीवास्तव, अलीशा, नाजिया एवं साहिबा आदि मौजूद रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User