पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मनाया विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस

Wednesday, September 27, 2023 - 21:09
0

सासनी- । संविलियन विद्यालय समामई में सासनी विज्ञान क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया हम 26 सितंबर 2011 से पर्यावरण स्वास्थ्य की प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाते हैं।
मंगलवार को आयाजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। श्री सिंह ने कहा कि हमारे चारों ओर हवा, पानी, मिट्टी आदि जो कुछ भी है, वो सब हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं अगर ये सेहतमंद हैं तो हमारी सेहत भी अच्छी होगी। और दूषित हो जाएं तो इसका सीधा असर हम सभी के जीवन पर भी होगा। पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस की इस वर्ष की थीम हर दिन हर किसी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खड़ा होना है। इस अवसर पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजयी प्रतिभागियों आदर्श, इशरत, जागृति, पीयूष, इशांत, श्वेता, रुपेश, सलमान, कुलदीप, जागृत को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी रिचा, रिया वर्मा, पर्यावरण योद्धा सत्येंद्र, युवराज शर्मा, धीरज कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूद्रदत्त शर्मा ने की एवं संचालन डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User