पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने सीएम को लिखा पत्र, मलाका के भाटों के लिए मांगा आवासीय भूमि का पट्टा
फतेहपुर (आरएनआई) भिटौरा विकास खण्ड की ग्राम सभा मलाका में भाट समाज के परिवारों को प्राथमिकता में भूमि का पट्टा कर मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने के बाबत पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में पूर्व विधायक ने बताया कि उपरोक्त ग्राम पंचायत में भाट समाज के परिवार लगभग बीस वर्षों से वृक्षारोपण की जमीन पर, हाईटेंशन लाइन के तारों के नीचे झोपड़ी, छप्पर डालकर निवास कर रहे हैं।
पूर्व विधायक श्री सिंह ने इस पत्र में कहा कि गर्मियों के मौसम में लगभग प्रत्येक वर्ष इनके झोपड़ी-छप्पर में आग लग जाने के कारण सभी को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही जान माल की भी हानि होती है। बताया कि यह सभी परिवार भिक्षा माँग कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। बताया कि इनकी आर्थिक स्थिति अति गंभीर होने के साथ-साथ यह सभी परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं आवास, बिजली, शौचालय आदि से वंचित हैं। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि उपरोक्त लोगों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी परिवारों को किसी सुरक्षित भूमि का पट्टा प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाये, जिससे इनकी मूलभूत समस्याओं का निदान हो सके और शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ इन परिवारों को मिल सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



