पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो का निधन

सूर्यनारायण पात्रो वर्तमान में ओडिशा के गंजाम जिले के दिगपहांडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पेशे से वकील पात्रो सात बार विधायक निर्वाचित होकर ओडिशा विधानसभा पहुंचे। 1997 में बीजू पटनायक के निधन के बाद क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

Sunday, September 3, 2023 - 12:00
0
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो का निधन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो

भुवनेश्वर। (आरएनआई) ओडिशा बीजू जनता दल (BJD) के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो को शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पातल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। पात्रो अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए। पात्रो एक जून 2019 से चार जून 2022 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पात्रो के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह कुशल प्रशासक और अच्छे संगठनकर्ता थे। सीएम पटनायक ने शोक संदेश में कहा, सूर्यनारायण पात्रो ने ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में हमेशा सदन की गरिमा बनाए रखी और लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन किया। पात्रो के निधन से राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपान पैदा हो गया है। उन्होंने अपना जीवन गंजाम जिले के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। ओडिशा के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व स्पीकर पात्रो के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधान ने कहा, सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता थे। उनका निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

पात्रो वर्तमान में गंजाम जिले के दिगपहांडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पेशे से वकील पात्रो सात बार विधायक निर्वाचित होकर ओडिशा विधानसभा पहुंचे। बीजेडी के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पात्रो 1990 के बाद लगातार विधानसभा चुनाव जीतते। 1997 में बीजू पटनायक के निधन के बाद क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

ओडिशा के छह जिलों में शनिवार को बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ओडिशा सरकार के विशेष राहत आयुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User