पूर्वाचल विश्वविद्यालय के छः विभागों के दस छात्रों ने गेट में पाई सफलता

Friday, March 21, 2025 - 19:34
Updated: 2 years ago
0
पूर्वाचल विश्वविद्यालय के छः विभागों के दस छात्रों ने गेट में पाई सफलता

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2025 के परिणामों में विश्वविद्यालय के छह विभागों से 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के रज्जू भइया संस्थान के भौतिकी विभाग से वकील कुमार, अवनीश कुमार उपाध्याय, प्रवीण कुमार प्रजापति, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग से सोनल शुक्ल, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से आराधना मिश्र, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग से उजमा खान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से कनक, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से अंबरीष कनौजिया, अमन यादव व राहुल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। 

बताते चलें की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने किया। यह परीक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, वाणिज्य और मानविकी विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। इसकी योग्यता के आधार पर छात्रों को देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता मिलती है। साथ ही, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी खुलते हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और छात्रों की मेहनत का यह परिणाम है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं और उनके मार्गदर्शन में योगदान देने वाले शिक्षकों को बधाई देती हूं।" यह सफलता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा की उच्च गुणवत्ता और छात्रों की लगनशीलता को दर्शाती है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User