खत्म हुआ कुरान तराबीह का आयोजन, मांगी गई मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ

Friday, March 21, 2025 - 19:31
Updated: 2 years ago
0
खत्म हुआ कुरान तराबीह का आयोजन, मांगी गई मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ

जौनपुर। शहर के मोहल्ला अहमद खां मंडी उमरपुर की जामा मस्जिद में एक कुरान मुक्कमल तराबीह को हाफिज अब्दुल हक़ ने पूरा करवाया।इस मौके पर मौलाना जावेद अंसारी ने कहा कि रमजान हम लोगों को सिर्फ भूख और प्यास का एहसास ही नहीं दिलाता बल्कि यह बताता है कि हर तबका जो समाज में रहता है उसके साथ किस तरीके से अच्छा व्यवहार किया जाए और किस तरीके से समाज में लोगों को आपसी सौहार्द व शांत वातावरण में एक दूसरे का सहयोग करते हुए रहना चाहिए ताकि समाज में हर और शांति स्थापित हो आखिर में हाफिज कैफ खान ने दुआ करवाई जिसमें देश की तरक्की व अमन की खास दुआ हुई इस बात पर सभी ने एक साथ आमीन कहा ।इस मौके पर मुख्य रूप से मस्जिद के संरक्षक निजामुल हक खान,रियाजुल हक़ खान,आले खान, मयसरे आलम उर्फ दारोगा खान,असहद खान,तालिब खान,सैफ खान,अख्तर अहमद,एडवोकेट शाहिद,शरीफ अहमद उर्फ माठे, रशीद अहमद,हामिद अहमद, अबूशाद,असद खान,इस्राइल अहमद,इस्माइल,डॉ सरफराज खान, शकील खान,नेयाज खान,इकबाल खान,एजाज खान,नफीस खान, मंजर अंसारी,गुलजार शेख,अमीरुद्दीन मंसूरी, फ़रीदुल हक़ खान,महबूब आलम ,छोटू अहमद, गुलार अहमद, रैयान खान,अल्फ़ाज़ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User