पूरे देश में होगा कायस्थ महासभा 7235 की आईटी सेल का गठन, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : सुबीर सेन

राजेश श्रीवास्तव

Wednesday, June 10, 2026 - 10:13
0
पूरे देश में होगा कायस्थ महासभा 7235 की आईटी सेल का गठन, संगठन को मिलेगी नई मजबूती : सुबीर सेन

जौनपुर (आरएनआई)। कायस्थ महासभा 7235 आई टी सेल का गठन पूरे देश में किया जाएगा जिससे संगठन और मजबूत हो उक्त विचार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय आई टी सेल प्रमुख सुबीर सेन वरिष्ठ पत्रकार, संपादक आर आई एन ने आज कायस्थ समाज जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव बबलू जी के बाजिदपुर आवास पर अपने स्वागत अभिनंदन समारोह में शामिल होने पर कही और कहा कि आज भारत के कोने कोने में हर प्रदेश में कायस्थ महासभा 7235 की एक पहचान बन गई है और तेजी से कायस्थ समाज संगठन से जुड़ रहे है और सबसे अच्छी बात है कि कायस्थ महासभा 7235 की सदस्यता निशुल्क है क्योंकि कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए धन की क्या आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है जिन जिलों में बाकी हैं वहां भी जल्दी जिलाध्यक्ष घोषित कर संगठन मजबूत किया जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा/जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा कायस्थ हित सर्वोपरि के लिए संकल्पित है।

कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कायस्थ महासभा एवं जिला अध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में कार्य किया है और करता रहेगा।

कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव एवं कायस्थ एकता मंच, श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के सदस्य दयाशंकर निगम ने कहा जौनपुर के कायस्थ समाज एकजुट हैं और रहेंगे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार पी टी आई एवं राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव फूफा ने कहा कि आज भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व मे कायस्थ महासभा 7235 भारत देश की अग्रणी कायस्थ संगठन बन गया है।

स्वागत अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि राष्टीय उपाध्यक्ष सुबीर सेन जी का जौनपुर आगमन से जौनपुर का सम्मान बढ़ा आज हम सब स्वागत अभिनंदन कर धन्य हो गए।

संचालन जिला महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।

स्वागत समारोह में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी अस्थाना, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव रिंकू, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला संगठन मंत्री रुपेश श्रीवास्तव कवि, के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मेडिकल प्रकोष्ठ डॉ संजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी अनीश श्रीवास्तव नेता जी, राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

आभार जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव बबलू जी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User