सुलतानपुर- ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ को नकल विहीन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का लगातार किया गया निरीक्षण

‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ प्रथम दिन की परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न

Saturday, February 17, 2024 - 18:48
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर- ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ को नकल विहीन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का लगातार किया गया निरीक्षण

सुलतानपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा शनिवार को जनपद के 29 परीक्षा केन्द्रों पर चल रही प्रथम पाली (पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक) व द्वितीय पाली (अपरान्ह 03ः00 से 05ः00 बजे तक) ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ को नकल विहीन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षा केन्द्र- महाराण प्रताप इण्टरमीडिएट कालेज उतुरी, सुलतानपुर, महर्षि विद्या मंदिर, योगीवीर अहिमाने तथा रामरती इण्टरमीडिएट कालेज, सुलतानपुर (प्रथम पाली) व परीक्षा केन्द्र - श्रीमती महादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोमापुर, थाना कादीपुर, अखण्डनगर, स्व0 विरेन्द्र प्रताप स्मारक जनता पीजी कालेज, कुन्दा भैरवपुर, अखण्डनगर, नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर (द्वितीय पाली) का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों में बनाये गये कन्ट्रोल रूम के सी0सी0टी0वी0 कैमरे को चेक किया गया तथा चल रही ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा गया कि उक्त परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन कराने के साथ-साथ सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर शांन्ति व्यवस्था बनायें रखें। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापक व सम्बन्धित कालेज के प्राधानाचार्य को परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि सभी कक्ष निरीक्षकों के फोन जमा करा लिये जाये। परीक्षा कक्ष के अन्दर कोई भी व्यक्ति फोन नहीं ले जायेगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्र व्यवस्थापकों निर्देशित किया कि सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल, बैग आदि टोकन नम्बर के साथ जमा करायें, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। 
‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा‘‘ का पूरे जनपद स्तर पर पुलिस लाइन में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार प्रथम दिन के प्रथम पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों-16,752 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या-15,471 (अनुपस्थित परीक्षार्थी-1281) हैं तथा द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों-16,752 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या-15,492 है (अनुपस्थित अभ्यर्थी-1260) हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User