जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

Saturday, February 17, 2024 - 18:52
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

शाहजहांपुर (आरएनआई) जी एफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट विद्यालय दिलाजाक में लगाया गया। विशेष शिविर के तीसरे दिन शाहजहांपुर के यात्रिकर अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उन्होंने परिवहन के अंतर्गत आने वाले समस्त कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी,उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन से जुड़कर हम समाज व देश की सेवा में योगदान दे सकते हैं और भारतवर्ष को विकसित देश बना सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के कार्यो की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दूसरे चरण में कालेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने सभी स्वयंसेवियों को एनएसएस का महत्व समझाया और बताया कि प्रत्येक स्वयंसेवी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौसर जमाल ने किया।स्वयंसेवी किरन,फिजा,रिमझिम,देवराज, दीपांजलि,तैय्यबा,श्रुति आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User