पुलिस अधीक्षक द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल गश्त किया

पुलिस अधीक्षक द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया तथा नवरात्रि के दृष्टिगत शहर में स्थित बौहरे देवी मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।  

Sunday, October 15, 2023 - 08:50
Updated: 3 years ago
0
पुलिस अधीक्षक द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल गश्त किया

हाथरस, (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा व जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत  हाथरस  शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मौजूद रहें। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्ध बोहरे वाली देवी मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को नवरात्रि के दौरान मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिन रात्रि में पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्दिष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारो स्थानो पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान दुकानदारों व्यापारियों से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। साथ ही आगामी त्यौहारो को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गयी। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा त्यौहारों के दौरान भीड़-भाड़ , मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस व हाथऱस गेट को दिए गए । साथ ही त्यौराहो के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि क्षेत्र में बनाये रखते हुये लगातार पेट्रोलिंग करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User