पीपलखेड़ी में खाद की कालाबाज़ारी की किसानों ने उठाई आवाज़, विधायक जयवर्द्धन सिंह को रोकर की शिकायत
गुना_पीपलखेड़ी (आरएनआई) आज पीपलखेड़ी में किसानों ने विधायक जयवर्द्धन सिंह को रास्ते में रोककर खाद वितरण में हो रही गंभीर अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने बताया कि भारती कृषि सेवा केंद्र, पीपलखेड़ी पर यूरिया खाद खुलेआम 350 से 450 रुपये प्रति कट्टा तक बेची जा रही है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकानदार ग्रामीणों को जबरन नैनो यूरिया की बोतल खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, तभी उन्हें यूरिया का कट्टा उपलब्ध कराया जाता है।
विधायक जयवर्द्धन सिंह ने किसानों की बात ध्यान से सुनी और आश्वस्त किया कि इस तरह की लूट और मनमानी पर सख्त कार्रवाई करवाने के लिए वे तुरंत संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



