पीएम मोदी ने छात्रों से की परीक्षा पर चर्चा, छात्रों में भरा आत्मविश्वास, दिया सफलता का मंत्र
नवादा (आरएनआई) मैट्रिक बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड जिले के सभी सरकारी स्कूलों के अलावा डाइट में प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम जिले के 1221 सरकारी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों में आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 1 लाख 45 हजार बच्चों ने देखा । जबकि डाइट नवादा में 95 प्रशिक्षु शिक्षकों व तीन सौ शिक्षकों ने पीएम के परीक्षा पर चर्चा का एपिसोड देखा। पीएम मोदी के साथ बातचीत का यह कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे से शुरू हुआ । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका मिला। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा का तनाव कम करने के टिप्स बताए। इसके साथ ही सेल्फ स्टडी और कोचिंग व पढ़ाई की नई टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर चर्चा की गई ।परीक्षा से पहले इस कार्यक्रम से छात्रों को परीक्षा में नहीं घबराने की सीख मिली। पीएम मोदी ने लाइव प्रसारण में कहा कि छात्र परीक्षा से घबराएं नहीं, बल्कि एक त्यौहार की तरह इसे मनाए । परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन ,डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़, डीडी इंडिया ,ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट एमवाईजीओवी डाट इन, यूट्यूब, एमआई,फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल, दीक्षा चैनल के साथ ही विभिन्न रेडियो चैनल्स पर किया गया। नेट फ्लिक्स, जिओ हॉट स्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर भी सीधा प्रसारण हुआ। निजी न्यूज चैनल भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास के वाले स्कूलों में इस व्यवस्था का उपयोग किया गया। इसके अलावा जिन स्कूलों में व्यवस्था नहीं है। वहां स्मार्ट टीवी लगाकर बच्चों को पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद छात्रों के बीच परीक्षा तनाव कम करना और उन्हें करियर से जुड़े मार्गदर्शन देना है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)