पिपरिया पुल के पास मछली पकड़ने गए चार सगे भाई डूबे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, एक की मौत

Monday, May 20, 2024 - 19:18
Updated: 2 years ago
0
पिपरिया पुल के पास मछली पकड़ने गए चार सगे भाई डूबे, तीन को ग्रामीणों ने निकाला, एक की मौत
नदी के किनारे लगी भीड़

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) पचदेवरा थाना क्षेत्र में पिपरिया पुल के पास गर्रा नदी में चार सगे भाई मछली पकड़ने गए थे, गहरे पानी में सभी डूबने लगे, आसपास मौजूद लोगों ने 3 भाईयों को नदी से सकुशल निकाल लिया, लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र से अनंगपुर निवासी चार सगे भाई ललतेस (22), शेरु (18), अभिषेक (14), अमितेश (12) पुत्रगण जोगिंदर सोमवार को क्षेत्र के पिपरिया पुल के पास गर्रा नदी में मछली पकड़ने गए थे, मछली पकड़ने के दौरान वह गहरे पानी में अचानक डूबने लगे। उपरोक्त भाइयों को डूबता देखकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह ललतेश, अभिषेक और अमितेश को तो बचा लिया पर, शेरु नदी में डूब गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से शेरु की काफी देर बाद खोजा जा सका। तब तक शेरु की मौत हो चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पचदेवरा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि शेरु के शव को गोताखोरों की मदद से नदी से निकाल लिया गया है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वह स्वयं और तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं, शांति व्यवस्था कायम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User