पांच पैर वाले नवजात बछड़े की आत का हुआ सफल आपरेशन

Thursday, April 11, 2024 - 16:56
Updated: 3 years ago
0
पांच पैर वाले नवजात बछड़े की आत का हुआ सफल आपरेशन

जौनपुर (आरएनआई) सुईथाकलां,क्षेत्र में सुईथाकलां गांव निवासी पशुपालक के यहां पांच पैर वाला नवजात बछड़ा आस्था का विषय बना हुआ है। बछड़े को नंदी का स्वरूप मान पशुपालक जहां आस्था जता रहा है, वहीं गर्भ से ही बड़ी आंत के बाहर आने से पशुपालक हैरान व परेशान सा था। लोगों के सुझाव पर वह अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को दिखाया। जहां चिकित्सक ने गुरुवार को सर्जरी कर बछड़े और पशु पालक को राहत पहुंचाया। वहीं जब पीठ से लटक रहे पांचवें पैर को सर्जरी के माध्यम से ठीक करने का परामर्श चिकित्सक द्वारा दिया गया तो पशु पालक ने बछड़े को नंदी महाराज का मान दे अपनी आस्था दिखाई। फिलहाल सर्जरी के बाद बछड़े को स्वस्थ बताया जा रहा है।पांच पैर वाला बछड़ा पशु पालक की आस्था को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस दौरान पशु मित्र श्रीपाल यादव, कृष्णा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User