पहली बार टनकपुर से भी श्रद्धालु कर पाएंगे आदि कैलाश की यात्रा

इस साल केएमवीएन की ओर से टनकपुर से सड़क मार्ग से कुमाऊं मंडल को पूर्ण रूप से आदि कैलाश यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

Sunday, March 24, 2024 - 12:08
0
पहली बार टनकपुर से भी श्रद्धालु कर पाएंगे आदि कैलाश की यात्रा

नैनीताल (आरएनआई) भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं।

आदि कैलाश यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं मंडल विकास निगम में बुकिंग कराई है। इसमें टनकपुर से आदि कैलाश के लिए पांच बुकिंग हुुई है। पिछले साल 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश की यात्रा की थी।

केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा।

आदि कैलाश यात्रा को इस बार हेली सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशन पर अप्रैल से श्रद्धालु पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश, ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से कर सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

आदि कैलाश यात्रा 13 मई से शुरू होने जा रही है। पहली बार टनकपुर से भी सड़क यात्रा से श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर पाएंगे। अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने बुकिंग कराई है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। केएमवीएन का प्रयास रहेगा की आदि कैलाश यात्रा को बेहतर बनाया जा सके।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User