पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कुचल कर मारने का प्रयास, सरकार सुरक्षा दें

Thursday, January 11, 2024 - 16:28
Updated: 3 years ago
0
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कुचल कर मारने का प्रयास, सरकार सुरक्षा दें

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सरदार को कल कोलकाता के अलीपुर गोपाल नगर इलाके में कार से कुचलकर जान से मारने की कोशिशों की पत्रकार संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। 

राज्य से प्रकाशित तीन दैनिक पत्रों के सम्पादक श्री सरदार ने यहां जारी एक बयान में इस हमले की जानकारी देते हुए कहा है, कि इस घटना में उन्हें  हाथ,पैर एवं कंधों में चोटें आयी है, लेकिन वह खतरे से बाहर बताये गये हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पहले ही आशंका जतायी थी एवं सरकार एवं प्रशासन से जान माल की सुरक्षा की मांग की थी। 

सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अन्तरराष्ट्रीय प्रमुख राम नाथ विद्रोही ने कहा है,कि श्री सरदार इस तरहकीघटना की आशंका पहले ही जतायी थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। बंगाल सरकार उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान करें। 

पेरियाडीकल प्रेस आफ़ इंडिया (पी पी आई)के अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि  समाचार पत्र के सम्पादक को जान से मारने की कोशिश घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल सरकार इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें। 

यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख उमेन्द्र दाधीच ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए   सरकार से संपूर्ण घटना की अतिशीघ्र जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

सेव यूएनआई मूवमेंट के संयोजक एवं बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार डॉ आर के रमण ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। इसी संगठन के समन्वयक एवं जाने माने वरिष्ठ  पत्रकार डॉ समरेन्द्र पाठक ने इस घटना की घोर निंदा की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User