पश्चिमी विक्षोभ का असर: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Sunday, March 15, 2026 - 11:18
0
पश्चिमी विक्षोभ का असर: दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली (आरएनआई) देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में इस सिस्टम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 मार्च को बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 मार्च के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसी अवधि के दौरान मौसम बदलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को कुछ स्थानों पर ओले गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ अचानक मौसम बिगड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बादलों के गरजने की संभावना है। वहीं रविवार को अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

पूर्वी भारत में झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद फिर मौसम सामान्य होने लगेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User