पशु तस्‍करी करते ट्रक को पकडा, 45 गौवंश कराये आजाद

Sunday, January 21, 2024 - 18:54
Updated: 3 years ago
0
पशु तस्‍करी करते ट्रक को पकडा, 45 गौवंश कराये आजाद

चाचौड़ा, गुना (आरएनआई) पशु तस्‍करी की सूचना पर कार्यवाही करते हुये अवैध पशु परिवहन कर रहे ट्रक को जप्‍त कर उसमें भरे हुए 45 नग गौवंश आजाद कराये गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20-21 जनवरी की मध्‍यरात में जिले के चांचौडा  थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि अशोक लीलैंड कंपनी का एक ट्रक क्रमांक MH40 CM 8274 में तीन व्‍यक्ति गौवंश भरकर गौकशी के लिए गुना तरफ से बीनागंज बायपास होते हुये व्‍यावरा की ओर जा रहे हैं।

पशु तस्‍करी की उक्त सूचना के मिलते ही चांचौड़ा थाने से पुलिस की एक टीम कार्यवाही हेतु तत्‍काल रवाना हुई और हाईवे पर उक्त ट्रक की तलाश की गई, इस बीच पाखरियापुरा टोल नाके से उक्‍त ट्रक के व्‍यावरा की ओर निकलने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा ट्रक का पीछा किया तो हाईवे पर हरिपुर के पास उक्‍त ट्रक जाते हुए दिखा। जिसके चालक द्वारा पुलिस की गाड़ी को देखते ही एकदम से ट्रक को रोक कर उसमें सबार तीनों व्यक्ति वहां से अंधेरे का लाभ लेकर खेतों में भाग गये।

पुलिस द्वारा ट्रक को चैक करने पर उसमें बडे ही क्रूरता पूर्वक एवं ठूंस-ठूंसकर कुल 45 नग गाय के बछडे भरे हुये पाये गये, जिन्‍हें पुलिस द्वारा आजाद कराकर सकुशल अमाला गौशाला भिजवाया गया एवं अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड ट्रक कीमती करीबन 20 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया। 

अवैध पशु परिवहन में संलिप्‍त फरार हुए अज्ञात तीनों आरोपियों सहित ट्रक के अज्ञात मालिक के विरूद्ध चाचौडा थाने में अप.क्र. 33/24 धारा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 एवं म.प्र. गौ-वंश वध प्रतिषेध अधीनियम की धारा 4, 6, 9, के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User