परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम ने विद्यार्थियों को दिए तनाव से दूर रहने के टिप्स

Monday, January 29, 2024 - 18:46
Updated: 3 years ago
0
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम ने विद्यार्थियों को दिए तनाव से दूर रहने के टिप्स

शाहजहांपुर (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में बोर्ड परीक्षा से पहले हर साल की भांति इस साल भी छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव और डर को कम करने के लिए 7वीं बार "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के अंतर्गत उत्साहवर्धन किया और परीक्षा के समय दबाव को दूर करने के गुण बताए,जिसका सजीव प्रसारण महाविद्यालय के कमेटी हाल में किया गया। इस दौरान एनएसएस के सभी स्वयंसेवी और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को सबने ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद शोएब, डॉ कौसर जमाल और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं में ऐनुलहुदा, शाजिया खान,सनी, ध्रुव,नमन, पूजा, अवनीश, अभिषेक एवं शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User