पत्रकारिता का सशक्त हस्ताक्षर है ग्वालियर प्रेस क्लब व पत्रकार सँगठन-आशीष अग्रवाल, प्रेस क्लब पर मनाया मकर संक्रांति पर्व दी शुभकामनाएं

Sunday, January 14, 2024 - 21:49
Updated: 3 years ago
0
पत्रकारिता का सशक्त हस्ताक्षर है ग्वालियर प्रेस क्लब व पत्रकार सँगठन-आशीष अग्रवाल, प्रेस क्लब पर मनाया मकर संक्रांति पर्व दी शुभकामनाएं

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर की पत्रकारिता का सशक्त हस्ताक्षर है ग्वालियर प्रेस क्लब। यह बात मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज रविवार को प्रेस भवन में पत्रकारों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं और शिष्टाचार भेंट करते हुए कही। 

इस अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अन्य पत्रकारों ने शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में मप्र पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर, स्टेट प्रेस क्लब महासचिव गुरुशरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गण डॉ सुरेश सम्राट,राकेश अचल, सुरेश दंडोतिया, मध्य प्रदेश पत्रकार संघ संभागीय अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,जिला अध्यक्ष दीपक तोमर,वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र त्रिवेदी ,विनय अग्रवाल, राम किशन कटारे, अजय मिश्रा, हरीश चंद्रा,गोपाल त्यागी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे आदि ने पत्रकारों से जुड़ी तमाम समस्याओं से आशीष अग्रवाल को अवगत कराया। 

पत्रकार गणों ने अधिमान्यता नियमों की जटिलताओं का सरलीकरण,बीमारी के समय तात्कालिक सहायता प्रदान किए जाने , मृतक पत्रकार के निकट संबंधी को सहायता ,पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड और रेल यात्रा में दी जाने वाली रियायत पुनः शुरू करने की केंद्र को अनुशंसा पत्र लिखने ,पत्रकार कालोनी हेतु मुख्यमंत्री द्वारा लीजरेंट माफ कराने की घोषणा का अनुपालन तथा ग्वालियर प्रेस क्लब के भवन विस्तार हेतु अनुदान जैसे कई विषयों को आशीष अग्रवाल के सामने रखा ,पत्रकारों ने पिछले कई वर्षों के दौरान इन समस्याओं पर ध्यान न दिए जाने पर क्षोभ भी व्यक्त किया।

 तथा कहा जनसंपर्क आयुक्त कार्यालय को पुलिस थाने की तर्ज पर चलने वाले अधिकारी को बाहर कर मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा अधिनियम जल्दी लागू किया जाए। 

पत्रकारों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव पूर्व पत्रकार हित में की गई तमाम घोषणाओं के प्रति आभार प्रगट किया साथ ही इन घोषणाओं के अतिशीघ्र लागू किए जाने की बात भी कही।

पत्रकारों द्वारा अवगत कराई तमाम बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इन बिंदुओं से शासन को अवगत कराने और इन पर तत्काल स्वीकृति और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 उन्होंने पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि ग्वालियर प्रेस क्लब के भवन विस्तार हेतु वे यथाशीघ्र ही अनुदान दिए जाने के लिए बात करेंगे।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत  आशीष अग्रवाल मां सरस्वती पर माल्यार्पण की।

 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे ने आभार फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश जायसवाल और रवि उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार हरीश उपाध्याय के निधन पर पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

 इस मौके पर राज लखन , प्रदीप शास्त्री, रवि शेखर , सुनील कौशिक,अतुल सक्सेना ,मचल सिंह ,रवि यादव, अभिषेक शिवहरे, प्रमोद शिदे, मुकेश बाथम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User