पति से हुई अनबन,नाराज पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग

Sunday, May 18, 2025 - 18:22
Updated: 1 year ago
0
पति से हुई अनबन,नाराज पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के वृंदावन में महिला सहित दो लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है।

महिला के पति मुकेश ने बताया कि शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। रविवार की सुबह वह रोज की तरह अपने काम पर निकल गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे बेटियों ने फोन कर सूचना दी कि मां घर पर नहीं है।

सूचना मिलते ही मुकेश और उनका पुत्र रवि दोनों ही खोजबीन में लग गए। महिला ने अपने पुत्र से फोन पर कहा की यमुना किनारे आकर अपना फोन ले जाए। जैसे ही मुकेश और उनका भांजा विष्णु पानी गांव पुल पहुंचे तो उनको देखते ही महिला यमुना में कूद गई।

मामी को यमुना में गिरता देख भांजा विष्णु भी यमुना में कूद गया। मामा मुकेश ने लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को यमुना से बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। चिकित्साधिकारी प्रमोद ने बताया कि दोनों के शरीर के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगरा रेफर किया जा रहा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User