पटवारियों ने दी धमकी, यदि उनसे जबरिया लाड़ली बहना योजना से संबंधित काम कराए जाएंगे तो वे ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे काम को नहीं करेंगे

पटवारियों का काम करने से इनकार कैसे मिलेगा किसानों को फसल नुकसान का मुआवाजा

Saturday, March 25, 2023 - 16:30
0
पटवारियों ने दी धमकी, यदि उनसे जबरिया लाड़ली बहना योजना से संबंधित काम कराए जाएंगे तो वे ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे काम को नहीं करेंगे

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में पटवारियों ने कामबंद करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन के मुखिया फ्रेंक नोबेल ए है जो पटवारियों से कार्यो को लेकर तालमेल नही बना पाए है।

यहां पर पटवारी इस बात से नाराज हैं कि उनसे लाड़ली बहना योजना के काम भी प्रशासन से करवाए जा रहे हैं, 

जबकि यह योजना महिला बाल विकास विभाग से संबंधित है तो उसी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस काम को करें।

पटवारियों ने धमकी दी है कि यदि उनसे जबरिया लाड़ली बहना योजना से संबंधित काम कराए जाएंगे तो वे ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे काम को नहीं करेंगे। पहले से ही बर्बाद चल रहे किसानों को लेकर यह खबर और परेशान करती है, क्योंकि सर्वे काम पिछले 15 दिन में भी पूरा नहीं हुआ है।

किसानों को अब तक किसी तरह की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से नहीं मिल पाई है।

गुना के पटवारियों ने संयुक्त कलेक्टर आरबी सिंडोसकर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा है कि वे सर्वे काम करना बंद कर देंगे यदि उनसे जबरिया लाड़ली बहना योजना से जुड़े हुए काम कराए जाएंगे।

पटवारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लाडली बहना योजना का कार्य कराने के लिए जबरन दबाव डाला गया तो वे सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

यहां उल्लेखनीय है जिले में पदस्थ पटवारियों ने जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर रखा है अगर पटवारियों को इधर से उधर किया जाता है तो साम,दाम,दंड,भेद से पुनः उसी सीट पर वापिस आ जाते है,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User