पच्चीस हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wednesday, February 7, 2024 - 19:31
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर ।,07 फ़रवरी जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ का क्रम जारी है इसी कड़ी में मंगलवार देर रात जलालपुर थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, दो मोबाईल व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।।
 जलालपुर की पुलिस टीम द्वारा लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का 25 हजार रूपये का इनामिंया अभियुक्त दिनेश कुमार सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी मझगंवाकला थाना जलालपुर, जौनपुर पुलिस मुठभेंड में गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की देर रात जलालपुर पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर  द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर लूटेरा व गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त वाराणसी की तरफ से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास से  त्रिलोचन होते हुए अपने घर जायेगा, मुखबिर की सूचना पर जलालपुर पुलिस टीम द्वारा असबरनपुर पुलिया अण्डरपास के पास घेराबन्दी कर संदिग्ध वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि थोडी देर बाद वाराणसी की तरफ से हाइवे सड़क मार्ग से असबरनपुर पुलिया अण्डरपास की तरफ एक वाहन की हेट लाइट की रोशनी दिखाई पड़ी की नजदीक आने पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल बुलेट चालक न रोकते हुए जौनपुर की तरफ भागने लगा कि पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी की गयी तो बुलेट मोटर साइकिल सवार अपने को घिरता देख जान से मारने की नियत से भागने के दौरान अपने असलहे से फायर किया इस  पर प्रभारी जलालपुर व चौकी प्रभारी पराऊगंज द्वारा आत्मसुरक्षार्थ पिस्टल से जवाबी फायरिंग की गयी जिससे भाग रहे बदमाश के  पैर में गोली लगने से घायल हो गया बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी रेहटी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभियुक्त क कब्जे से कब्जे से 1 तमंचा कारतूस, दो मोबाईल व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त घटनाक्रम में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User