पंजाब में दो पुलिसवालों ने पत्रकार को पीटा

पंजाब के बटाला में एक फ्रीलांस पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप में दो पुलिस उप-निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। घटना 1 अगस्त को हुई थी और इसका पूरा वीडियो नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया।

Saturday, August 9, 2025 - 18:45
0

बटाला (आरएनआई) पंजाब के बटाला में एक फ्रीलांस पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप में दो पुलिस उप-निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। घटना 1 अगस्त को हुई थी और इसका पूरा वीडियो नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया।

पीड़ित पत्रकार बलविंदर कुमार भल्ला के मुताबिक, वह एक होटल के बाहर मौजूद थे, तभी कुछ संदिग्ध हालात देखकर उन्होंने वहां खड़े दो पुलिस अधिकारियों से सवाल किए। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई और मामला बढ़ते ही दोनों अधिकारियों — सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और सुरजीत कुमार — ने उन्हें सड़क पर धक्का देकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दोनों पुलिसकर्मी पत्रकार को धक्का देकर गिराते हैं और मारपीट करते हैं, जिससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर जाते हैं। भल्ला ने बताया, “उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा और धक्का दे दिया। मैं बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरा और बेहोश हो गया।”

स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें तुरंत बटाला सिविल अस्पताल पहुंचाया।

2 अगस्त को भल्ला ने बटाला पुलिस को शिकायत देकर बयान दर्ज कराया और आरोपियों पर सख्त धाराएं लगाने की मांग की। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 118(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की।

DSP सिटी बटाला संजीव कुमार ने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे दोनों पुलिसकर्मी बठिंडा से बटाला आए थे और वे 5वीं कमांडो बटालियन, बठिंडा में तैनात थे। घटना के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User