पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फिर साधा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना

Thursday, April 6, 2023 - 16:30
Updated: 4 years ago
0

गुना। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फिर साधा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना। कहा जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो उन्होंने इंदिरा जी को भी छोड़ दिया था और उर्स कांग्रेस में ही रह गये थे,तब स्वअर्जुन सिंह जी ने उन्हें कांग्रेस ई की सदस्यता दिलाई थी तो क्या उन्होंने सौदा करके कांग्रेस ई जॉइन की थी ।हम पर अनर्गल आरोप लगाते है कि हम बिक गए हमने सौदा किया, तो क्या उनके छोटे भाई ने भी बिक कर भाजपा की सदस्यता ली थी,और फिर कांग्रेस में वापस आये तो सौदा करके वापस आ गए।
पंचायत मंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माने जाने वाले चाँचोड़ा बीनागंज क्षेत्र में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे,बता दें दिग्गी राजा के भाई लक्ष्मण सिंह यहाँ के विधायक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User