पंचायत मंत्री पहुँचे पीएससी में चयनित हुए भानु किरार के गाँव, शुभकामनाएँ दी, कहा वे पूरे क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा हैं

Friday, June 16, 2023 - 21:15
0

गुना। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में बमौरी विधानसभा के ग्राम परवाह के होनहार छात्र भानु किरार के चयन होने पर प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने उनके निवास परवाह पहुँचकर अपनी शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि भानु जैसे होनहार छात्र सभी के लिये प्रेरणादायक है और उन्होंने समूचे बमौरी विधानसभा का नाम मध्यप्रदेश में रोशन किया है।

अपनी कड़ी मेहनत से भानु ने सभी को बता दिया है कि गाँव में या किसी छोटे स्कूल में भी पड़कर कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी मंज़िल पायी जा सकती है।

वहीं अपने चयन पर भानु किरार ने पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया की प्रशंसा करते हुए कहा की हमारे मंत्री जी हमेशा बमौरी विधानसभा क्षेत्र के बच्चों की अच्छी पदाई के लिए प्रयासरत रहते है इसलिये उन्होंने यहाँ डिग्री कॉलेज, कई सीएम राइज स्कूल स्वीकृत करायें हैं।

आज मेरे घर पर आकर उन्होंने मुझे शुभकामनाएँ दी है उसके लिए में उनका धन्यवाद देता हूँ,इससे और छात्रों का मनोबल भी पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User