नौ कोचिंग सेंटर्स के बेसमेंट सील, तालाबंदी के लिए मेयर शैली ओबराय उतरीं मैदान में

एमसीडी की मेयर शैली ओबराय भी सीलिंग कराने के लिए मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्वी में सर्वे करके एक बेसमेंट को सील करने का आदेश दिया।

Wednesday, July 31, 2024 - 02:00
0
नौ कोचिंग सेंटर्स के बेसमेंट सील, तालाबंदी के लिए मेयर शैली ओबराय उतरीं मैदान में

नई दिल्ली (आरएनआई) एमसीडी ने राजेंद्र नगर घटना के मद्देनजर उल्लंघन करके चल रहे कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया है। इतना ही नहीं, एमसीडी की मेयर शैली ओबराय भी सीलिंग कराने के लिए मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पूर्वी में सर्वे करके एक बेसमेंट को सील करने का आदेश दिया। एमसीडी ने राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के सात बेसमेंट और शाहदरा दक्षिण जोन के राजधानी एन्क्लेव व प्रीत विहार क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों के दो बेसमेंट सील किए।

एमसीडी के अनुसार, भवन उप नियमों के मामले में करोल बाग जोन के ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस गुरुकुल तथास्तु एवं ऑफिसर्स आईएएस अकादमी, फोरम आईएएस, साइकी वर्ल्ड आईएएस, संचेतना आईएएस, आईएएस बाय द प्रिशा आईएएस, पाथ अकादमी, दृष्टि आईएएस के बेसमेंट सील किए। वहीं शाहदरा साउथ जोन के राजधानी एन्क्लेव और प्रीत विहार इलाके में प्रथम इंस्टीट्यूट और संस्कृति एकेडमी के बेसमेंट को सील किया गया। प्रीत विहार में मेयर शैली ओबरॉय ने अवैध चल रहे कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कराया।

एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने राजेंद्र नगर इलाके का निरीक्षण करने की शुरुआत की। इस इलाके में ज्यादातर पीजी में छात्र रहते हैं। टीम ने मंगलवार को 78 पीजी और 13 गेस्ट हाउस की जांच की। इस दौरान तीन पीजी में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पांच पीजी में मच्छरों के प्रजनन की संभावित जगह मिलने पर नोटिस जारी किए गए। वहीं दो गेस्ट हाउस में बिना लाइसेंस के रसोई (किचन) चलाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ⁠एक गेस्ट हाउस में बेसमेंट में बैठने की व्यवस्था करने पर भी कारण बताओ नोटिस दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User