नेशनल हाइवे पर सडक पार करते ट्रक की चपेट में आये तेंदुए की मौत

सागर - जबलपुर मार्ग पर हुई यह घटना , सुबह लोगों ने देखा तो फारेस्ट वालों को सूचना दी। 

Sunday, January 7, 2024 - 15:56
Updated: 3 years ago
0
नेशनल हाइवे पर सडक पार करते ट्रक की चपेट में आये तेंदुए की मौत

सागर (आरएनआई) सागर में नेशनल हाइवे पर सड़क पर कर रहे एक तेंदुए की लाश कुचली हालत में पड़ी मिली । पता चला कि इस तेंदुए की मौत किसी आज्ञात वाहन के कुचलने से हुई है। 

यह घटना सागर – जबलपुर नेशनल हाइवे रोड  पर चानोआ गाँव के पास घटित हुई । आशंका है कि तेंदुए को टक्कर मारने की यह घटना देर रात की है लेकिन लोगों ने सुबह जब बीच सडक पर तेंदुए की लाश पड़ी देखी तो तत्काल पुलिस और फारेस्ट वालों को इसकी सूचना दी। 

घटना की सूचना  मिलने के बाद गढ़ाकोटा वन विभाग की टीम तत्काल  मौके पर पहुंची और मौका नक्शा तैयार करने की औपचारिक कार्यवाही करने के बाद तेंदुए के शव को उठाकर  रेंज ऑफिस जाया गया जहां पोस्ट मार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User