नेपाल में फिर गरमाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा, पहाड़ से मधेश तक उठी मांग; सुनसरी हिंसा की जांच तेज

Monday, August 10, 2026 - 12:33
0
नेपाल में फिर गरमाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा, पहाड़ से मधेश तक उठी मांग; सुनसरी हिंसा की जांच तेज

नेपाल में करीब 18 साल बाद हिंदू राष्ट्र का मुद्दा एक बार फिर सड़क से लेकर सियासत के केंद्र तक पहुंच गया है। सुनसरी के देवानगंज में धार्मिक विवाद के बाद भड़के तनाव ने इस बहस को और तेज कर दिया है। काठमांडू से लेकर तराई और सीमावर्ती इलाकों तक नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठ रही है।

अब इस मांग को केवल धार्मिक मुद्दे के तौर पर नहीं, बल्कि नेपाल की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बहस संसद तक पहुंच चुकी है और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) खुलकर इसके समर्थन में है।

आरपीपी लंबे समय से नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने और राजशाही बहाल करने की समर्थक रही है। मई 2026 में पार्टी की मुख्य सचेतक खुशबू ओली ने संसद में संविधान संशोधन की प्रक्रिया में सनातन हिंदू राष्ट्र और संवैधानिक राजशाही समेत अन्य मुद्दों को शामिल करने की मांग की थी।

मार्च 2026 के चुनाव में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 182 सीटें हासिल की थीं। हालांकि नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए संविधान में संशोधन और व्यापक राजनीतिक सहमति जरूरी होगी।

कई संगठन भी हिंदू राष्ट्र के समर्थन में

नेपाल में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू स्वयंसेवक संघ समेत कई संगठन हिंदू राष्ट्र की मांग का समर्थन कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद नेपाल की मातृशक्ति विभाग की अध्यक्ष कृष्णा पांडे के अनुसार, मई 2026 में सरकार को वैदिक सनातन हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना समेत कई सुझाव दिए गए थे। इस मुद्दे पर काठमांडू में मंत्रालय स्तर पर बैठक भी हुई थी।

सुनसरी हिंसा की जांच भी तेज

सुनसरी के देवानगंज में धार्मिक विवाद के बाद हुई हिंसा की जांच भी तेज कर दी गई है। जांच समिति घटना के दौरान हुई फायरिंग के तकनीकी पहलुओं की पड़ताल करेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हिंसा के दौरान परिस्थितियां किस तरह बिगड़ीं।

नेपाल का इतिहास रहा है हिंदू राजशाही वाला

नेपाल वर्ष 1768 से 2008 तक करीब 240 वर्षों तक हिंदू राजशाही वाला देश रहा। 2007 के अंतरिम संविधान में नेपाल को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया था। इसके बाद 28 मई 2008 को राजशाही समाप्त कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User