डीसी मनरेगा द्वारा परिषदीय विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का किया निरीक्षण विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
डीसी मनरेगा द्वारा परिषदीय विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का किया निरीक्षण विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

अयोध्या(आरएनआई)- बीकापुर-अयोध्या।विकासखंड क्षेत्र के तोरो माफी और महावा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम जन चौपाल का आयोजन किया गया। तोरो माफी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा ने किया। चौपाल में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम शुक्ला, पंचायत सहायक वंदना मौर्य, रोजगार सेवक बबलू, कोतवाली पुलिस, आंगनबाड़ी कर्मी, आशा कर्मी सहित सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा चौपाल में मौजूद लोगों से संवाद करके उनकी समस्या का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 10 लोगों द्वारा पेंशन, आवास, जल निकासी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई। जबकि महावा ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कराई गई। यहां चौपाल में 16 शिकायतें आई। चौपाल में मौजूद डीसी मनरेगा सविता सिंह और एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडे द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। डीसी मनरेगा द्वारा गांव के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, विधवा पेंशन सहित मिल रहे अन्य सरकारी सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के बौद्धिक प्रतिभा का आकलन करने के लिए पहाड़ा और सवाल पूछा। शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बुनियादी शिक्षा के प्रति ललक, शिष्टाचार और साफ सफाई के बारे में बताया जाए। ग्रामीणों द्वारा मध्यान भोजन में मोटी रोटी बनाई जाने की शिकायत की गई। आयुष्मान योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और ग्राम पंचायत अधिकारी तथा पंचायत सहायक को शत-शत लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा। चौपाल में रोजगार सेवक संतोष तिवारी के पास ग्राम पंचायत का अभिलेख मौके पर मौजूद न होने पर फटकार लगाया। डीसी मनरेगा द्वारा परिषदीय विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का निरीक्षण किया। तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान रूबी, अंबिका प्रसाद, पंचायत सहायिका निशा, रोजगार सेवक संतोष तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User