नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी

Tuesday, December 19, 2023 - 13:27
Updated: 3 years ago
0
नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी
मौके पर लगी भीड़

शाहाबाद हरदोई (आर एन आई)। शाहाबाद पाली मार्ग पर मोहल्ला खेड़ा अजमत में नाले में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद नवजात शिशु के शव को दफना दिया गया। सुबह के वक्त लोग मॉर्निंग वाक पर निकले थे। कुछ लोगों नाले में पेशाब करने पहुंचे तो नाले में पड़े नवजात शिशु के शव को देख कर दंग रह गए। नवजात शिशु के शव पड़े होने की खबर पाकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर सरदारगंज चौकी इंचार्ज संतोष कैथल फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। भीड़ की सहमति से शव को दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर नवजात शिशु का शव पड़ा मिला उसके आसपास कोई भी प्राइवेट नर्सिंग होम नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात शिशु को लोकलाज के भय से फेंक दिया गया। खेड़ा अजमत तथा आसपास तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User