38-सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के अन्तिम दिन तक कुल 26 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र किया गया दाखिल

Monday, May 6, 2024 - 18:57
Updated: 2 years ago
0
38-सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु नामांकन के अन्तिम दिन तक कुल 26 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र किया गया दाखिल

सुलतानपुर (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत 38-सुलतानपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिये बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्ण कुमार पुत्र राम चरण द्वारा 01 सेट, पालिटिकल जस्टिस पार्टी से बबलू चौधरी वाल्मीकि पुत्र साहब लाल चौधरी द्वारा 01 सेट, सत्यक्रांति पार्टी से आकाश सिंह पुत्र सुभाष सिंह द्वारा 01 सेट, आप सबकी पार्टी से ओम प्रकाश अग्रहरि पुत्र शीतला प्रसाद द्वारा 01 सेट, मौलिक अधिकार पार्टी से रामजी विश्वकर्मा पुत्र रामकुबेर विश्वकर्मा द्वारा 01 सेट, अपना देश पार्टी से अब्दुल मावूद पुत्र राजिक द्वारा 01 सेट, राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी से नफीस अहमद पुत्र स्व0 हफीजउल्ला द्वारा 01 सेट, निर्दलीय प्रत्याशियों में रामकरन निषाद पुत्र उदल निषाद द्वारा 01 सेट, रामेश कुमार शर्मा पुत्र राम सजीवन द्वारा 01 सेट, उदयराज वर्मा पुत्र राम सहाय वर्मा द्वारा 01 सेट, जयराज गौतम पुत्र जयश्री द्वारा 01 सेट, राजकुमार वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा द्वारा 01 सेट, विश्वनाथ सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा 01 सेट में नामांकन कक्ष, जिलाधिकारी न्यायालय पहंुचकर अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के समक्ष दाखिल किया गया। 

उपरोक्त के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी (इण्डिया गठबंधन) से राम भुआल निषाद पुत्र जगदीश निषाद व बहुजन समाज पार्टी से उदराज वर्मा पुत्र रामसूरत द्वारा आज एक-एक सेट पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस प्रकार नामांकन के अन्तिम दिन तक कुल-26 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User