नाचने वाले युवक ने प्राइवेट पार्ट कटवाने का लगाया आरोप, हिरनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी

Sunday, October 15, 2023 - 18:10
Updated: 3 years ago
0
नाचने वाले युवक ने प्राइवेट पार्ट कटवाने का लगाया आरोप,  हिरनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में 11 माह के अंदर दूसरी बार चाय में नशा पिलाकर प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने किन्नर हिरनी और उसके साथियों के खिलाफ साजिश करके प्राइवेट पार्ट कटवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चांद खां निवासी नदीम पुत्र गुड्डू नाचने गाने का काम करता है। नदीम के अनुसार मोहल्ला गिगियानी के रहने वाले किन्नर हिरनी पुत्र शमसुद्दीन निवासी राभा, पलक निवासी फर्रूखाबाद, कन्हैया निवासी शाहजहांपुर तथा मुवीन निवासी अब्दुल्लापुर, पिहानी सभी एक साथ गिगियानी मोहल्ले में रहते हैं। आरोप है कि उपरोक्त ने नदीम को दो माह पहले फोन करके बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बकौल नदीम 24 घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया। नदीम का आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने उसे घर से निकलने नहीं दिया और कहा अगर किसी को बताया तो जान से मार डालेंगे। मौका मिलने के बाद नदीम ने आज शाहाबाद कोतवाली में हिरनी, पलक, मुवीन एवं कन्हैया के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। तकरीबन 11 माह पूर्व काशीराम कॉलोनी के रहने वाले युवक ने भी हिरनी, पलक पर प्राइवेट पार्ट कटवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बाद में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User